फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से छात्र फिर करेंगे भूख हड़ताल

Sat, 12 Dec 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन मुखर है, और गुरुवार को हुई घटना के बाद उनके तेवर और ज्यादा उग्र हो गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को छात्रों ने डीएस कॉलेज में महापंचायत की। इस दौरान उनकी चीफ प्रॉक्टर से फिर नोकझोंक भी हुई। वहां पुलिस भी आ गई।  आंदोलन को लेकर छात्रों ने अन्य कॉलेजोें में संपर्क भी किया। छात्रों ने शनिवार से भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है।  

शुक्रवार को छात्र फिर से डीएस कॉलेज में एकत्रित हुए। वहां मैदान में महापंचायत की। इसमें डीएस कॉलेज के अलावा एसवी कॉलेज के छात्र भी एकत्रित हुए।

 विवि छात्र संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन भोलू सिंह, महासचिव अमित गोस्वामी, छात्र नेता सौरभ चौधरी, छात्र नेता आदित्य पंडित के नेतृत्व में छात्रों ने आंदोलन को जारी रखने की शपथ ली।
विज्ञापन


इस मौके पर फिर यह निर्णय लिया गया कि  शनिवार से छात्र भूख हड़ताल करेंगे। मोर्चा महासचिव अमित गोस्वामी ने  प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन ने कॉलेज में घुसकर पूर्व की भांति घटना की पुनरावृत्ति की और माहौैल बिगड़ा।

 इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। अध्यक्ष अर्जुन भोलू सिंह ने कहा कि राज्य सरकार या तो अलीगढ़ मंडल के लिए राज्य विवि बनाए या मोदी सरकार अमुवि में हिंदू छात्रों के लिए आरक्षण की व्यवस्था करें। दोनों में से अगर कोई एक कार्य नहीं किया गया तो हिंदू छात्र, मुस्लिम धर्म अपनाकर एएमयू में प्रवेश लेंगे।

15 दिसंबर तक विवि की घोषणा नहीं हुई तो हिंदू छात्र 16 को धर्मांतरण करेंगे। पंकज आर्या, प्रदीप कुमार, टीटू चौधरी, ललित पंडित, संजीव यादव के अलावा विद्यार्थी समस्या निवारण मंच के अध्यक्ष सौरभ चौधरी ने भी संबोधित किया। सौरभ चौधरी ने बताया कि सभी छात्र एकता का संदेश देते हुए गांधीपार्क में शनिवार से अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन


इधर, छात्र जब कॉलेज के मैदान पर आंदोलन के मद्देनजर  एकत्रित थे तो वहां चीफ प्रॉक्टर डॉ. पीके शर्मा भी पहुंच गए। प्रॉक्टर ने जब छात्रों से नारेबाजी करने से मना किया तो छात्रों की उनसे नोकझोंक भी हुई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें