फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माननीय का खास बता रौब दिखाना पड़ा भारी

Mon, 06 Mar 2017 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के वार्ड में कुत्ते ने ऐसा बखेड़ा खड़ा कराया कि खुद को एक माननीय का करीबी बताने वाले ने नर्स संग अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। आरोप है कि वह उसकी मोबाइल में क्लीपिंग भी बनाने लगा। विरोध करने पर हाथापाई व अभद्रता भी कर दी।
विज्ञापन


स्टाफ  ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ तहरीर भी दे दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
क्वार्सी क्षेत्र के ही गांव रुस्तमपुर निवासी बुजुर्ग महीपाल को शुक्रवार शाम को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उनका बेटा संजय तीमारदारी में लगा हुआ था। रात करीब 12 बजे नशे में उसके कुछ साथी वार्ड में आए। तभी एक कुत्ता वहां घुस आया। स्टाफ का आरोप है कि इसी बात पर संजय व साथियों ने वहां हंगामा कर दिया और व्यवस्थाओं पर आपत्ति जताते हुए रौब गालिब करने लगे।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर उन्होंने नर्स के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करना शुरू कर दिया। जब ऐतराज जताया तो खुद को एक माननीय का करीबी बताते हुए नर्स की अपने मोबाइल में क्लीपिंग बनाने लगा। इस पर नर्स ने स्टाफ बुला लिया। खबर पर सीएमएस आदि भी पहुंच गईं।

हंगामा देख उन्होंने आरोपी को समझाने की कोशिश की। मगर वह आपे से बाहर होने लगा। इस पर आरोपी को पकड़ लिया गया और खबर देकर पुलिस बुला ली गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाकी साथी भाग गए। इंस्पेक्टर क्वार्सी श्रीप्रकाश यादव के अनुसार संजय के खिलाफ नर्स की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन


यह डायरिया वार्ड की घटना है। आरोपी रात बारह बजे नशे में धुत होकर महिला स्टाफ से अभद्र व्यवहार कर रहे थे। उसी समय तहरीर दे दी गई थी। 
-डॉ. याचना शर्मा, सीएमएस दीनदयाल अस्पताल 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें