फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कमिश्नर ने लिया संज्ञान, अतरौली में खोदी गईं सड़कें और गलियां इसी माह होंगी सही

Sat, 14 Jun 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने अमर उजाला में 13 जून के अंक में प्रकाशित खोदकर छोड़ीं सड़कें-गलियां, 11 गांवों के लोग परेशान खबर को त्वरित संज्ञान लेते हुए इस मामले में जल निगम के अधिशासी अभियंता से पूरा ब्योरा तलब किया।
विज्ञापन
अतरौली में खोदी गईं सड़कें और गलियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल जीवन मिशन योजना के तहत तहसील के क्षेत्र के 11 गांवों में पेयजल की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदकर छोड़ी गईं सड़कें-गलियों को जून के अंत तक सही करा दिया जाएगा। शेष कार्यों को भी समय सीमा में पूरा कराया जाएगा। कार्यदायी संस्थाओं को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मंडलायुक्त संगीता सिंह ने अमर उजाला में 13 जून के अंक में प्रकाशित खोदकर छोड़ीं सड़कें-गलियां, 11 गांवों के लोग परेशान खबर को त्वरित संज्ञान लेते हुए इस मामले में जल निगम के अधिशासी अभियंता से पूरा ब्योरा तलब किया। अधिशासी अभियंता लोकेश शर्मा ने बिंदुवार तरीके से जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वर्तमान में कार्य किस स्थिति में पहुंच गया है। गांव नहल में टूटे पड़े सोलर पैनल के बारे में स्वीकार किया है कि आंधी आने के कारण सोलर पैनल उखड़ गया था, जिसे सही कराया जा रहा है।

पेयजलापूर्ति भी सुधरेगी, जलाली में अभी अनुरक्षण का कार्य
उन्होंने पेयजलापूर्ति के संबंध में कहा है कि कुछ गांवों में सीधे पंपिंग स्टेशनों के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। जलाली में पेयजल संकट के संदर्भ में बताया कि जलाली पेयजल योजना में उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) एवं नगर पंचायत द्वारा अनुरक्षण का कार्य किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया है कि उक्त क्षेत्र में सड़क पुर्नस्थापना का कार्य इसी माह जून तक पूरा कराया जाएगा। साथ ही अन्य सभी कार्यों को मार्च तक पूरा करा लिया जाएगा। इसके लिए खंडस्तर पर कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें