फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों में जनता देगी नोटबंदी का जवाब : राम गोविंद चौधरी

Sun, 27 Nov 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पंचायती राज्य विभाग के मंत्री राम गोविंद चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूबे के पंचायती राज विभाग के मंत्री राम गोविंद चौधरी ने नोटबंदी से हो रही जनता की परेशानी के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से कालाबाजारी में लिप्त किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा। पिसा है तो किसान और आम आदमी। इसका जवाब जनता आगामी विस चुनाव में देगी।
विज्ञापन


राज गार्डन में एक कार्यक्रम में आए मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार दावा कर रही थी कि नोट बंदी से कालाबाजारी में लिप्त बड़े-बड़े लोग बेनकाब हो जाएंगे। मोदी जी बताएं कि कितने कालाबाजारियों के चेहरे सामने आए या फिर उन्हें परेशानी हुई।

उन लोगों ने तो अपने कर्मचारियों और अन्य माध्यमों से अपने नोट स्याह से सफेद कर लिए, लेकिन आम जनता, घरेलू महिलाओं और किसानों की हालत पतली हो गई। किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहा है। खाद एवं बीज के संकट से जूझ रहा है। आम आदमी अपनी बेटी की शादी के लिए इकट्ठी की गई खून पसीने की कमाई को अपने ही खाते से निकालने को घंटों लाइन में लगने के बाद भी सफलता नहीं हासिल कर पा रहा है।
विज्ञापन


नगदी के अभाव में लोग अस्पतालों में दम तोड़ रहे हैं और मोदी सरकार झूठे सर्वे व आंकड़े पेश कर अपनी ही पीठ खुद थपथपा रही है। पार्टी में अंतर्कलह की बात को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी पूरी तरह एकजुट है और वर्ष 2017 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट आगरा से लखनऊ एक्सप्रेस वे से यह यात्रा मात्र साढ़े चार घंटे में पूरी की जा सकती है। वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। इस माह के अंत तक विकास कार्य पूरे न होने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें