फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः शहर विधान सभा क्षेत्र में सड़क, जाम एवं जलभराव की समस्या बरकरार

विज्ञापन
दुबे के पड़ाव चौराहे पर सड़क में गड्ढे। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

शहर विधान सभा क्षेत्र की सड़कों पर रिक्शा चालकों की तो जैसे जान निकल जाती है। रिक्शा चालकों का कहना है कि सवारी के साथ पहिया गड्ढे में जाने पर कलेजा मुंह में आ जाता है। आखिर सड़कों की स्थिति का उनसे बेहतर अनुभव किसके पास है। गड्ढे युक्त एवं जर्जर सड़कों पर रिक्शा चलाने के लिए उन्हें कई गुना अधिक दम लगाना पड़ता है।
भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है । विकास कार्यों से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। लेकिन पिछले साढ़े चार साल में शहर विधान सभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या सड़क, जाम एवं जलभराव से राहत नहीं मिली है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में शहर विधान सभा क्षेत्र में विधायक निधि के तीन में से 2.30 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। प्रमुख कार्यों में मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में करीब दस लाख रुपये की लागत से पब्लिक एड्रेस सिस्टम व 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पब्लिक एड्रेस सिस्टम सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान के लिए, जबकि सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा दृष्टिकोण से लगाए गए हैं। विधायक निधि से शहर में 1155 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं । अभी तक करीब 950 लग चुकी हैं। एक लाइट की कीमत करीब 15 हजार रुपये है। इस हिसाब से करीब 1.72 करोड़ रुपये इस पर व्यय हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त लाखों की लागत से शहर में 39 स्वागत द्वार बन चुके हैं। विधायक संजीव राजा कहते हैं कि विधायक निधि के अतिरिक्त नगर निगम, अमृत योजना, वित्त आयोग, सूडा, एडीए, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि., कांशीराम आवास योजना, सौभाग्य योजना आदि के माध्यम से शहर विधान सभा क्षेत्र में कई कार्य कराएं हैं, जिसके अच्छे परिणाम दिख रहे हैं। आने वाले समय में और बेहतर परिणाम नजर आएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-अलीगढ़ रोड स्थित सारसौल पर पुल का निर्माण की कोशिश कर रहे हैं। इससे संबंधित कुछ कार्य आगे बढ़ गए हैं। अचल सरोवर के सौंदर्यीकरण से संबंधित बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। शहर के दस चौराहे को आदर्श बनाने का कार्य चल रहा है। नगर निगम के 8 प्रमुख सड़कों को पीडब्लूडी को हस्तांतरित कराकर निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं।
- संजीव राजा, विधायक, शहर विधान सभा क्षेत्र
विधायक निधि के कुछ प्रमुख कार्य
- 1155 प्रमुख स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट
- बिहारी लाल इंटर कॉलेज में कक्ष, बरामदा एवं इंटरलॉकिंग निर्माण
- चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला हॉल व इंटरलॉकिंग निर्माण
- गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में सड़क निर्माण
- चंपा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में इंटरलॉकिंग, नाली एवं शौचालय निर्माण
- वीरांगना झलकारी बाई पार्क का सौंदर्यीकरण
- मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय में रैन बसेरा
- नगला मसानी गौशाला में निर्माण
- रामलीला मैदान में स्टेज के सामने इंटरलॉकिंग
- जगत सिंह त्यागी इंटर कॉलेज में इंटरलॉकिंग
- सरस्वती विद्या मंदिर आगरा रोड में फर्श निर्माण
- शहर के 15 प्रमुख मार्गों पर 54 कैमरे लगवाए
- नुमाइश मैदान में स्वतंत्रता सेनानी शहीद स्तंभ का निर्माण
शहर की सड़कों का हाल बया कर रहे रिक्शा चालक
शहर की सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं है। गड्ढे एवं सड़क खोदे जाने के कारण सबसे अधिक दिक्कत है। सवारी के साथ गड्ढे में रिक्शा का पहिया जाने पर कलेजा मुंह में आ जाता है। जलभराव के समय तो परेशानी और बढ़ जाती है। जाम के कारण नुकसान होता है।
विज्ञापन

- राकेश, रिक्शा चालक
हार्डवेयर का काम छूटने के कारण घर-परिवार चलाने के लिए रिक्शा चला रहा हूं। शहर की सड़के ठीक नहीं है। हर जगह गड्ढे मिल मिल जाते हैं। पाइप लाइन के लिए खुदाई के बाद स्थिति और दयनीय हो गई है। कई गुना अधिक मेहनत करना पड़ता है।
- राज कुमार, रिक्शा चालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें