कोतवाली पुलिस ने रेसरी में अपने जीजा की मां को गोली मारने के आरोपित युवक को जेल भेज दिया है। बता दें कि 23 अप्रैल को रेसरी निवासी निशांत पर उसके साले कपिल ने तमंचे से फायर किया था। निशांत ने अपने आप को बचाया तो गोली पीछे खड़ी मां आशादेवी की जांघ में लग गई थी। हंगामा सुनकर आए ग्रामीणों ने आरोपित को दबोच कर खैर पुलिस के हवाले कर दिया था।
मामले में निशांत ने अपने साले कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को सोफा पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट के आरोपित कपिल पुत्र साहब सिंह निवासी राइट थाना लोधा को तमंचा व कारतूस सहित कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद