फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लेखपाल पर एक्शन से संगठन नाराज, कार्रवाई वापस नहीं तो छोड़्रेंगे अतिरिक्त क्षेत्र

Tue, 08 Aug 2023 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लेखपाल संघ के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि कोल तहसील के लेखपाल उमेश शर्मा पर गलत तरीके से विभागीय कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई वापस नहीं होती है तो तहसील गभाना के लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्र छोड़ने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
लेखपाल संघ के पदाधिकारी बैठक करते - फोटो : आयोजक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना में सोमवार को तहसील सभागार में लेखपाल संघ की बैठक में कोल तहसील में एक लेखपाल पर हुई कार्रवाई पर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि यह कार्रवाई वापस नहीं हुई गभाना के लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्र छोड़ने के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन


लेखपाल संघ के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि कोल तहसील के लेखपाल उमेश शर्मा पर गलत तरीके से विभागीय कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई वापस नहीं होती है तो तहसील गभाना के लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्र छोड़ने के लिए मजबूर होंगे। इसके साथ ही गभाना के लेखपाल गुरुकेश यादव के निलंबन को तीन माह हो चुके हैं, उन्हें भी बहाल करने की मांग करते हुए एसडीएम केबी सिंह को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान राजीव शर्मा, मुकेश सिंह, मुकेश चौधरी, शशि पांडे, राजेंद्र सिंह, रेशमपाल सिंह, विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें