फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगा रहे बुजुर्ग का निधन

Sun, 06 Aug 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगा रहे 80 वर्षीय धर्मवीर सिंह निवासी मतानतनगर बुधसैनी जिला बागपत शनिवार को बाजना के समीप गश खाकर गिर पड़े। कुछ राहगीरों ने उन्हें बागपत के लिए एक बस में बिठा दिया लेकिन बस के चालक-परिचालक उन्हें गौमत चौराहे के पास उतारकर चले गए।
विज्ञापन




यहां उनकी हालत खराब देखकर ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां दोपहर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बताते हैं कि धर्मवीर सिंह चौरासी कोस की परिक्रमा करने के लिए 26 जुलाई को निकले थे। यात्रा के नौवें दिन शनिवार की सुबह वह बाजना के पास पहुंचे थे तभी गश खाकर गिर पड़े थे। पुलिस ने उनके शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया। सूचना पाकर परिवार वाले भी पहुंच गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें