यह बदमाश गैंग बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। तीन बदमाश बैंक के बाहर खड़े होकर रुपये लेकर आने-जाने वालों की रेकी करते थे। यह सूचना अपने अन्य तीन साथियों को देते थे। वह रुपये लेकर जाने वाले का बाइक से पीछा कर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
शुक्रवार को होम्योपैथिक चिकित्सक से चार लाख रुपये से भरा थैला लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से लूटा गया रुपया भी बरामद करने के साथ तीन बाइकें भी जट्टारी से बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
गांव धूमरा निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक अमर सिंह कस्बे के एक धर्मार्थ अस्पताल में कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह एसबीआई की एडीबी शाखा से चार लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने चिकित्सक की बाइक के आगे बाइक लगाकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया और भाग निकले।
कुछ साहसी युवकों ने पीछा कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया था। अन्य बदमाश रुपये लेकर भाग निकले थे। पकड़े गये बदमाशों कानपुर देहात निवासी शिवा व औरैया निवासी शिवम ने फरार विपिन निवासी गढ़वा कानपुर देहात के अलावा घटना में शामिल अपने अन्य तीन साथियों के नाम बताए थे। इस पर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम ने विपिन, बबलू व अतुल निवासीगण लालपुर, औरैया को दबोच लिया। उनके पास से लूटी गई रकम भी बरामद हो गई। एक बदमाश फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बैंकों के बाहर खड़े होकर करते थे रेकी
खैर (अलीगढ़)। खैर पुलिस के अनुसार यह बदमाश गैंग बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। तीन बदमाश बैंक के बाहर खड़े होकर रुपये लेकर आने-जाने वालों की रेकी करते थे। यह सूचना अपने अन्य तीन साथियों को देते थे। वह रुपये लेकर जाने वाले का बाइक से पीछा कर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बैंक से निकलते समय होम्योपैथिक चिकित्सक के हाथ में थैला देखकर इन बदमाशों ने लूट की योजना बनाई थी। 26 जुलाई को अरनी निवासी किसान से 36 रुपये भरा थैला लूटा था।