कस्बे में राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के आवास पर शनिवार को सांसद सतीश गौतम ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
लोगों ने कहा कि पिसावा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए। कस्बे से जट्टारी, अलीगढ़ व खुर्जा के लिए रोडवेज बसों का संचालन कराया जाए। बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए क्षेत्र में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना कराई जाए। लोगों की समस्याएं सुन सांसद ने निस्तारण का आश्वासन दिया है। इसके बाद सांसद ने क्षेत्र का भ्रमण भी किया। भ्रमण के दौरान सांसद के साथ मीना कुमारी, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान, चेयरमैन प्रतिनिधि राजबाबू शर्मा आदि लोग थे।