फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार सवार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक कर चालक को पीटा और लूटे 46 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ-पलवल हाईवे पर मंगलवार शाम को कार सवार बदमाशों ने एक ट्रक को रोककर चालक के साथ मारपीट कर 46 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ट्रक चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, सूचना पर लोधा पुलिस पहुंच गई और ट्रक चालक से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन




जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली के गांव दहीपगार निवासी प्रमोद पुत्र कालीचरन ने बताया कि कानपुर ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक में सामान लेकर वे हिमाचल प्रदेश के काला अंब जा रहे थे। अलीगढ़-पलवल हाईवे पर पहुंचे ही थे, तभी लोधा के पास खेरेश्वर मंदिर से आगे कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया।



ट्रक में चढ़कर उसको बुरी तरह से पीटा और 46 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। उसने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची और ट्रक चालक से जानकारी लेने के बाद कार सवार बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन




मौके पर सीओ गभाना भी पहुंच गए। गौर हो कि बीते कुछ दिनों में ऐसे ही कार सवार बदमाशों ने लूट की दो अन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया है। चंडौस में रविवार को कार सवारों ने लूटपाट की। इससे पहले टप्पल में यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के युवक को लूटा गया था। लोधा में हुई घटना तीसरी वारदात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें