फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पशु चोर को पकड़कर ग्रामीणों ने पीटा

Wed, 01 Jan 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात गांव नगला सुम्मेर में एक पशु चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



गांव निवासी श्यौदान सिंह के अनुसार दो दिसंबर की रात उनकी दो भैंस चोरी हो गई थीं। सोमवार की रात फिर से उनकी भैंस चोरी करने के लिए एक पशु चोर आया। आहट मिलते ही श्यौदान सिंह ने पशु चोर को दबोच लिया। साथ ही शोर मचा दिया तो आसपास के लोग जगकर पहुंच गए। इसके बाद पकड़े गए पशु चोर की लोगों ने जमकर पिटाई की। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन




पकड़ा गया पशु चोर नगला सुम्मेर गांव का ही निवासी है और थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सोमवार की सुबह काफी संख्या में गांव के महिला-पुरुष थाने पहुंचे और पकड़े गए पशु चोर को जेल भेजने की मांग की। थाना पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पकड़ा गया चोर हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें