फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद, इस्लाम धर्म कबूल करने की चेतावनी

Fri, 24 Jun 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुकदमे हटाने की मांग को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचे भाजपा नेता। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
अचल रोड पर देवी जागरण प्रकरण में दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में दुकानदारों ने बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस मामले में भाजपा नेता आैर व्यापारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर मुकदमे खत्म कराने की मांग भी की। उधर, अचल रोड स्थित मार्केट में बैठक हुई, जिसमें व्यापारी नेता सतेन्द्र वार्ष्णेय ने कहा कि अनुमति को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से भ्रमित किया गया। जब प्रशासन द्वारा जागरण नहीं करने को कहा गया तो आयोजकों ने स्टेज हटवा दी। इसके बाद भी आयोजकों और व्यापारियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज हो गया। आखिर देवी जागरण और पूजा-अर्चना करना गुनाह हो गया। व्यापारियों ने कहा कि अगर ऐसा है तो और अगर अधिकारी मुकदमा वापस नहीं लेते हैं तो बेहतर रहेगा कि पीड़ित व्यापारी सामूहिक रूप से इस्लाम धर्म कबूल कर लें।
विज्ञापन

बैठक के बाद प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार को देवी जागरण का आयोजन के दौरान हुए घटनाक्रम की शुरुआत उस समय हुई, जब दूसरे पक्ष के तमाम लोग शहर के दूसरे इलाकों से भी एकत्रित होकर आ गए और विरोध शुरू कर दिया। मामूली विरोध इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोग सड़कों पर आ गए। इस मामले में पुलिस ने इकतरफा कार्रवाइ करते हुए बिना अनुमति के देवी जागरण कराने वाले आयोजक, स्थानीय व्यापारी, भाजपाइयों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए दो मुकदमों में 500 के करीब आरोपी बनाए गए हैं। जबकि दूसरे पक्ष से किसी को आरोपी नहीं बनाया गया। इस दौरान मेयर शकुंतला भारती, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मानव महाजन, राजेंद्र चीफ, मानवेंद्र प्रताप सिंह, डा. राजीव अग्रवाल, योगेश वार्ष्णेय, संदेश राज आदि मौजूद थे। इस दौरान चार दिन से बंद दुकानें आज भी बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें