फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुलिस-व्यापारियों बैठक में उठा जाम का मुद्दा

विज्ञापन
गोंडा प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों संग बैठक आयोजित की। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना परिसर में सोमवार को व्यापार मंडल गोंडा इकाई की बैठक आयोजित हुई। इसमें व्यापारियों ने कस्बे में लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि खैर-इगलास मार्ग पर सोमवार को पैंठ (साप्ताहिक बाजार) के कारण दिनभर जाम लग जाता है। पैंठ से बाइक चोरी की घटनाएं भी हुईं हैं। इसपर सरिता सिंह ने पैंठ ठेकेदार को हिदायत दी। दुकानों के आगे वाहन न खड़े करने के लिए कहा। इस बीच उन्होंने लोगों से आगामी त्योहारों को शांति से मनाने की भी अपील की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत उपाध्याय, लखन शंकर गुप्ता, मनोज चौधरी, राजू उपाध्याय, पंकज कुमार गुप्ता, बिट्टू सिंह, बंटी साईं, रवेंद्र गुप्ता, हेमंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें