फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: थाने में प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। पुलिस से प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। माता-पिता, भाई, बहनों ने काफी समझाया, लेकिन युवती नहीं मानी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की युवती छह जनवरी को सासनी निवासी अपने प्रेमी के साथ घर से बिना बताए चली गई थी। युवक का गांव में पहले से गांव में आना-जाना था। परिजनों ने बताया है कि युवक गांव में रिश्तेदारी भी है। युवती के पिता ने थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। सोमवार की सुबह युवती अपने प्रेमी व अधिवक्ता को लेकर कोर्ट के कागज लेकर थाने पहुंच गई। थानाध्यक्ष धीरज सिंह व उप निरीक्षक अनीस अहमद ने बताया है कि युवती को अलीगढ़ कोर्ट में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें