फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा की बैठक में बिजली के बिलों का मुद्दा छाया

विज्ञापन
दिशा की अधिकारियों के साथ बैठक करते सांसद सतीश गौतम साथ में विधायक और प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बिजली विभाग के बेतरतीब बिलों और हद से अधिक की जा रही बिजली कटौती में भ्रष्टाचार की पोल विधायकों ने दिशा की बैठक में खोल दी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विधायकों ने सीधे तौर पर बिजली विभाग पर रिश्वत लेने और विधायकों के दखल के बाद पैसे वापस करने का आरोप लगाया। डीएम ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वह मामले में खुद निगाह रखेंगे।
विज्ञापन

सांसद सतीश गौतम की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सरकार की मंशा तो अधिकारियों ने शासन-प्रशासन के कामों को रखा। सांसद ने कहा कि योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी भी ध्यान रखें कि उनको सिर्फ जनता के हित में काम करना है। साथ ही उन्होंने कोरोना काल में अधिकारियों खासकर डीएम, सीडीओ, एसएसपी की ओर से की जा रही मेहनत की तारीफ की। इसके बाद बैठक में सीडीओ अनुनय झा ने प्रशासन के कामों का लेखा जोखा पेश किया।
उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष यानी 2020-21 में अभी तक मनरेगा में लक्ष्य के सापेक्ष 105 फीसदी काम हुआ है। 24.95 लाख मानव दिवस सृजित होने थे, लेकिन जिले में अब तक 26 लाख हो चुके है। 1067703 जॉब कार्ड धारकों को इनसे काम मिला है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण, राशन एवं पुष्टाहार वितरण, विद्युत बिल कलेक्शन में भी बेहतर काम हुआ है। इसके बाद दिव्यांगजन अधिकारी वीपी सत्यार्थी ने बताया कि पेंशन के सत्यापन का काम पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 255 लाभार्थियों के आवास बनाए गए हैं। सभी नगरीय निकाय ओडीएफ हो चुके हैं। ग्रामीण पेयजल मिशन में 920 हैंडपंप रीबोर कराये गए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए विधानसभा वार सूची मांगी गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई ने बताया कि फेज-3 में केंद्र सरकार ने 13 नई सड़कों को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही फसल ऋण मोचन योजना, अमृत एवं स्मार्ट सिटी योजना, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों, बैग एवं जूतों का वितरण, छात्रों के नामांकन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
एचटी लाइन के नीचे जाल लगाएं: अनूप प्रधान
खैर विधायक अनूप प्रधान ने एचटी यानी हाईटेंशन लाइन के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एचटी लाइन के कारण आए दिन हादसे होने की खबरें सामने आती हैं। वहीं, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह ने जिले में लगीं सोलर लाइट्स को ठीक कराने की मांग की। इसी प्रकार अन्य विधायकों ने भी अपनी-अपनी बात रखी। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि सभी विधायकों के सुझावों पर अमल किया जाएगा। इस मौके पर बरौली विधायक दलवीर सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी समेत सभी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
बिजली विभाग के भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे विधायक
बिजली विभाग के बिलों और बिजली कटौती को लेकर छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि सरकार पर दाग लगाने का काम बिजली विभाग द्वारा किया जा रहा है। लोगों को बढ़ी हुई कीमतों के बिजली के बिल थमा दिए जाते हैं। जब वह कम कराने जाते हैं तो उनसे पैसे लिए जाते हैं। उन्होंने पिलौनी गांव का एक उदाहरण देते हुए लापरवाही को भी उजागर किया। विधायक ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने जनता के पैसे वापस किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें