फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दंपती के बीच हुआ झगड़ा, घायल पत्नी को कार से उतारकर भागा पति

Sat, 29 Mar 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दंपती के बीच कई दिन से झगड़ा चल रहा था। पति ने पीटकर पत्नी को घायल कर दिया। पति दवा दिलवाकर घर लौट रहा था। रास्ते में कार के अंदर ही दंपती के बीच फिर से झगड़ा हो गया। पति ने उसे कार से नीचे उतारा और चला गया।
विज्ञापन
पति पत्नी की लड़ाई - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिटाई से घायल पत्नी को दवा दिलाने के बाद घर लौटते समय कार में कुछ विवाद हुआ तो पत्नी को रास्ते पर उतारकर पति भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को थाने बुलाया है।

विज्ञापन


थाना छर्रा के गांव लोधई निवासी अनिल कुमार ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि दंपती के बीच कई दिन से झगड़ा चल रहा था। 28 मार्च को पति ने पीटकर पत्नी को घायल कर दिया था। इसके बाद शाम के समय गंगीरी चौराहे से दवा दिलवाकर घर लौट रहा था।

रास्ते में कार के अंदर ही दंपती के बीच फिर से झगड़ा हो गया। इस पर पत्नी ने कहा कि वह साथ नहीं जाएगी तो पति ने गंगीरी चौराहे पर ही छर्रा रोड पर उसे कार से नीचे उतारा और चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें