फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार किसान विरोधी : हुड्डा

Tue, 07 Feb 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मोदी सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। इसके साथ उन्होंने कहा कि इगलास अलीगढ़ का हिस्सा है। अलीगढ़ और हरियाणा के बीच रोटी और बेटी का रिश्ता है।
विज्ञापन


उन्होंने भीड़ से सवाल किया कि क्या वजह है कि आलू, टमाटर का उचित रेट किसान को नहीं मिलता। आलू सस्ता है आलू के चिप्स महंगे..? टमाटर का सॉस महंगा है टमाटर सस्ता..? धान सस्ता है तो चावल महंगा क्यों..? किसानों की स्थिति खराब है। अगर ये स्थिति ठीक करना है तो वोट की चोट दे दो। सब ठीक हो जाएगा। छत्तीस बिरादरियां एक हो जाएं तो गठबंधन का सत्ता मेंआना तय है। उन्होने कहा कि गठबंधन में सपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनायें।

यहां पर मौजूद बंसीलाल के दामाद सोमवीर सिंह ने कहा कि मोदी ने लोकसभा चुनाव में कहा था कि सत्ता में आने पर किसानों के हित में स्वामी रंगनाथन की रिपोर्ट को लागू करेंगे। अब वो वादा कहां गया। काला धन विदेश से लाने, युवाओं को रोजगार देने और अच्छे दिन लाने का वादा कहां गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें