फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टरों में लादकर कोर्ट में पेश किया गया माल

विज्ञापन
ट्रैक्टर पर माल लादकर पहुंचा न्यायालय। संवाद
विज्ञापन
देश-प्रदेश की सुर्खियों में रहे जहरीली शराब कांड के एक अपराध में शनिवार को न्यायालय में माल शिनाख्त व विवेचक की गवाही की प्रक्रिया हुई। इस दौरान जहरीली शराब तस्करी के आरोपी मदनगोपाल उर्फ कालिया द्वारा गुरुग्राम से पकड़वाई गई खुद की अवैध शराब फैक्टरी से बरामद माल ट्रैक्टरों में लादकर कोर्ट में पेश कराया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मशीनरी उपकरण के साथ-साथ पैकिंग उपकरण तक कोर्ट में शिनाख्त के लिए पेश कराए गए, जिनकी गिनती तक हुई। अब इस मामले में अग्रिम तारीख नियत कर दी गई है।वर्ष 2021 के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य शराब तस्करों में शामिल हरियाणा फरीदाबाद के मदनगोपाल उर्फ कालिया का नाम एक जून 2021 को मडराक में कुछ शराब तस्करों की गिरफ्तारी के बाद उजागर हुआ।

बाद में उसके पीछे लगी पुलिस ने उसे पिसावा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके बाद रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ के बाद उसने अपनी गुरुग्राम के भीम कालोनी न्यू पालम विहार क्षेत्र में फैक्टरी पकड़वाई थी। जहां अलीगढ़ पुलिस ने पहुंचकर अवैध शराब बनाने संबंधी मशीनें, उनसे जुड़े उपकरण व पैकिंग उत्पाद पकड़े थे। जिन्हें जब्त कर पुलिस मडराक लेकर आई। जहां उन्हें दाखिल किया गया था।
विज्ञापन



इसी अपराध में एडीजे-14 के न्यायालय में अब ट्रायल चल रहा है। जिसमें शनिवार को न्यायालय के आदेश पर विवेचक तत्कालीन एसओ मडराक राजीव यादव को गुरुग्राम की फैक्टरी से जब्त माल सहित तलब किया गया। विवेचक खुद न्यायालय में हाजिर हुए और माल को ट्रैक्टरों में लादकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसकी शिनाख्त व गिनती की प्रक्रिया फर्द के अनुसार पूरी की गई। अभी विवेचक की गवाही में जिरह की प्रक्रिया शेष रह गई है। जिसके चलते अगली तारीख नियत कर दी है।

अभी 28 मुकदमों में चल रहा ट्रायल
जिले के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के 28 मुकदमों की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। जिनमें से चार मुकदमे ऐसे हैं, जो बहस की प्रक्रिया में हैं। उनमें जल्द निर्णय आ सकता है। जिले में 27 मई 2021 की देर शाम लोधा के गांव करसुआ से जहरीली शराब कांड की नीव रखी गई। जहां से देर रात एक मौत की खबर आई और सुबह होते होते जहरीली शराब ने जिले में मौत का तांडव मचाना शुरू कर दिया।



पुलिस रिपोर्ट में पोस्टमार्टम के अनुसार जरूर जिले भर में एक सप्ताह तक चले क्रम में मौतों की संख्या 106 रही, मगर 126 से अधिक मौत जिले में हुईं। इस कांड में दर्ज कुल मामलों में से 4 मामलों में निर्णय आ चुका है। अब शेष 28 मामलों में ट्रायल जारी है। जिनमें से 4 मामले ऐसे हैं, जिनमें सभी गवाही पूरी हो चुकी हैं। संकेत हैं कि इनमें जल्द निर्णय आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें