कस्बा जट्टारी के गांव उसरह स्थित ढाबा पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए मुआवजा दर बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रघुराज सिंह और संचालन भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर ने किया।
धरनास्थल पर सभी 31 गांव के किसान उपस्थित रहे। किसानों ने कहा कि धरना अनिश्चितकालीन व अराजनीतिक है। जब तक सर्किल रेट नही बढ़ाया जाता, मुआवजा दर नहीं बढ़ाई जाती, तब तक जमीन नही देंगे। यहां किसी प्रशासनिक अधिकारी के नहीं पहुंचने से किसान नाराज दिखे।
धरने को बलराम शर्मा, सुशील, अजय कुमार, सुंदर सिंह, डॉ.रमेश चंद अत्री, हरकेश, लवकुश, हेमंत, धर्मवीर, रणधीर, जुगेंद्र, राकेश, विनोद, अंकुश, सत्यवीर सिंह ने संबोधित किया।