फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीआरएम ने स्टेशन पर देखे विकास और निर्माण कार्य

Fri, 18 Sep 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर निरीक्षण करते प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल के रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल बृहस्पतिवार को अलीगढ़ जंक्शन पहुंचे और विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उनके आने से करीब 48 घंटे पहले से ही तैयारियां तेज कर दी गई थीं। स्टेशन पर सफाई, यात्री सुविधाओं और निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति सुधारने में रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे।

डीआरएम ने दादरी के रास्ते सोमना, महरावल के अलावा अलीगढ़ स्टेशन पर चल रहे कार्यों, प्रवेश-निकास और प्लेटफाॅर्म की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सोमना स्थित डब्ल्यूसीएलएस साइडिंग और सोमना यार्ड में यूएसएफडी मशीन से रेल पटरी की जांच की प्रक्रिया भी देखी और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न हो और विकास कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम को निरीक्षण के दौरान कोई कमी नजर न आए, इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से व्यवस्थाओं की निगरानी की। 48 घंटे पहले से ही स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था, प्लेटफाॅर्म, यात्री सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों को व्यवस्थित कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें