फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुलिस को चकमा दे ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भागा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मझोला में अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने के आरोप में शनिवार को पुलिस दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़कर थाने ले आई। इसी दौरान एक का चालक पुलिस को चकमा देकर थाने के बाहर से अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर को पुलिस ने गांव में मझोला में अवैध खनन की सूचना पर दबिश दी थी। पुलिस को देख वहां मौजूद लोग अपनी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग लिए। पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। पुलिस दोनों को लेकर थाने चली आई। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली थाने में अंदर आ गई थी, दूसरी थाने के गेट पर खड़ी थी, जिसे लेकर उसका चालक भाग गया। थाना प्रभारी सुमित गोस्वामी ने बताया है कि अवैध खनन जो चालक ट्रैक्टर लेकर भागा है, उसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें