फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 11 गुना ज्यादा खतरनाक हैं जिले की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल दक्ष
विज्ञापन

कोरोना महामारी से हर कोई दहशत में जी रहा है। इस पर काबू पाने के लिए हर दिन योजनाएं तैयार होती हैं। बीते मार्च से लेकर अब तक जिले में कोरोना से 29 लोगों की मौत हो चुकी है। मगर, हैरानी की बात यह है कि इस महामारी से 11.17 गुना ज्यादा खतरनाक जिले की सड़कें हैं। बीते मार्च से 31 अगस्त तक 324 लोगों की हादसों में जान गई है।
प्रशासनिक मशीनरी ने कोरोना महामारी को रोकने के लिए पांच माह में तमाम संसाधन जुटा लिए हैं। पर, दशकों से चली आ रही सड़कों की बीमारी को ठीक करने के लिए कोई इंतजाम नहीं हो रहे हैं। हां, कागजी खानापूर्ति के तौर पर सड़क सुरक्षा समिति बनाना, बैठकें करना, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करना, जागरूकता के लिए निबंध लेखन या वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि करा दी जाती है। मगर ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित स्थानों में सुधार की दिशा में आज तक कोई काम नहीं हुआ। अलीगढ़ जनपद से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 91 पर छह और एनएच 93 पर 2 ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं। इसके अलावा जिले के अन्य मार्गों के 16 ब्लैक स्पॉट सहित कुल 23 स्थान दुघर्टना स्थल के रूप में दर्ज हैं। यहां पर आए दिन होने वाले हादसों में लोग अपनी जान गवां रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने लगाई थी फटकार
20 अगस्त को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने सड़कों पर गंदगी को लेकर नगर निगम को खूब फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर गंदगी पड़ी रहती है, जिसकी तरफ नगर निगम का ध्यान नहीं है। मथुरा रोड पर नाले व पुलिया टूटी हुई हैं। यह लापरवाही हादसों का कारण बन रही है। नगर निगम को निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द नाले व पुलिया का निर्माण कराया जाए। शहर की सड़कों की सफाई कराई जाए। लेकिन. डीएम के आदेशों को भी नहीं माना।
ब्लैक स्पॉट
खेरेश्वर चौराहा, मथुरा बाईपास रोड पर फ्लाईओवर के नीचे का मार्ग, मथुरा रोड, बौनेर तिराहा, मेहरावल कट, चूहरपुर कट, गभाना कट, टमकोली मोड़, मडराक टोल, मडराक कस्बा, कोठिया मोड़, हासिमपुर गांव का मोड, ़अहिल्याबाई स्टेडियम के सामने रामघाट रोड, बरौठ नहर हरदुआगंज, बरौठ गांव निकट फौजी ढाबा, पैठ चौराहा अतरौली, मढौली-राजावाह अतरौली, अतरौली-पालीमुकीमपुर-छर्रा तिराहा, ओरनी गांव अतरौली, पनैठी-कासगंज मार्ग, हिदरामई गंगीरी, कसेरी गांव गंगीरी, शेखा झील पुलिया,
विज्ञापन

- ब्लैक स्पॉट पर होने वाले काम
- ब्लैक स्पॉट से 100 मीटर पहले ब्रेकर
- डिवाइडिंग लाइन को पेंट कराना
- कैट आई लगाना
- रंबल स्ट्रिप
- स्पीड डंपेनिंग बार
- चेतावनी सूचक बोर्ड लगाना
जिले में हुए सड़क हादसों की स्थिति
माह हादसे घायल मौत
मार्च 81 84 47
अप्रैल 23 12 18
मई 51 47 33
जून 72 75 43
जुलाई 63 47 43
अगस्त 77 60 44
ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, बीबीईपीएल की पांच सदस्यीय टीम ने जुलाई में ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए थे। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। निर्देश देने के बाद भी काम में क्यों लापरवाही बरती जा रही है। इस मामले में संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। जल्द ही ब्लैक स्पॉट को ठीक कराया जाएगा। - चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें