फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः फिर प्रदूषित हुआ शहर, एक्यूआई पहुंचा 163 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में साफ हुई अलीगढ़ की हवा धूप निकलने के बाद अब फिर से प्रदूषित होने लगी है। सोमवार को 117 पर रिकॉर्ड किया गया वायु प्रदूषण सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार सुबह 163 पर पहुंच गया, जबकि पीएम (मुख्य प्रदूषक) 2.5 का आंकड़ा 42 से बढ़कर 78.2 पर पहुंच गया। शाम होते होते यह प्रदूषण कुछ कम हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि दो-तीन दिन बारिश के बाद सोमवार को जिले का एक्यूआई 117 के आसपास था, जबकि पीएम 2.5 का आंकड़ा 42 पर रहा, लेकिन बुधवार को शहर का प्रदूषण बढ़ गया। बुधवार सुबह वायु प्रदूषण सूचकांक 163 रहा तो पीएम 2.5 42 से बढ़कर 78.2 पर पहुंच गया। हालांकि शाम को एक्यूआई 117 और पीएम 2.5 46.2 पर आ गया। सुबह के वक्त हो रहे प्रदूषण से चिकित्सक लोगों को खुले में मानव श्रम करने से बचने की सलाह दे रहे हैं, जबकि बच्चे और बुजुर्गों को दोपहर में घर से निकलने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें