महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए हैं। इसको लेकर शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है और दो पालियों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि कावंडियों के आने-जाने वाले रास्तों पर मेडिकल व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, रास्तों पर समुचित साफ-सफाई व्यवस्था रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, संवेदनशील स्थानों पर महिला एवं पुरुष सुरक्षा बल को तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों, नगर निकाय क्षेत्र में नाली-नालों एवं सड़कों की साफ-सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।
एडीएम सिटी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0571-2420830 पर किसी भी समस्या, शिकायत एवं सुझाव के लिए संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर को नौ सेक्टर में बांटा गया है। यहां दो पालियों में सुबह आठ से रात आठ बजे तक व दूसरी पाली में रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि कावंड़ यात्रा व मंदिर मार्ग पर खुलने वाली मीट की दुकानें इस दौरान बंद रहेंगी।