फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसओ के नाम का चेक उप क्रीड़ा अधिकारी ने भुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) अलीगढ़ के नाम का 1,06322 रुपये का चेक उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा भुनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में उप क्रीड़ा अधिकारी को नोटिस जारी करके उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

जिले में दो नवंबर 2021 को राष्ट्र्ीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत जिला गंगा संरक्षण समिति की ओर से गंगा मैराथन (पांच किमी) प्रतियोगिता आयोजित करने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम को सौंपी गई थी, जबकि पुरस्कार सामाजिक वानिकी प्रभाग को देना था।
दौड़ प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को पुरस्कार सहित अन्य व्यय के लिए सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक ने 6 दिसंबर 2021 को एक लाख, छह हजार 322 रुपये का चेक विजय सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के नाम से जारी किया था। उन्होेंने चेक को भुना लिया। इसी बीच वन प्रभाग ने आरएसओ से चेक के बारे में जानकारी मांगी, तो उन्होंने चेक को लेकर अनभिज्ञता जताई। इसके बाद दोनों विभाग में पत्राचार शुरू हो गया। जांच में पता चला कि वन प्रभाग ने जो चेक जारी किया है, वह विजय सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के नाम से है, जबकि विजय सिंह उप क्रीड़ा अधिकारी के पद पर स्टेडियम में तैनात हैं। इस संबंध में आरएसओ रानी प्रकाश ने बताया कि अधिकारी के नाम से चेक लेना अपराध है। उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस जारी होने के बाद से ही वह चिकित्सीय अवकाश पर चल रहे हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें