कार में पांच युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी नशे में थे। तेज रफ्तार कार ने पहले डिवाइडर फिर ट्रक में टक्कर मारी। मौका देखकर कार सवार युवक गाड़ी छोड़कर भाग गए।
4 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 11 बजे जीटी रोड पर गांव सिहौर स्थित ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक जा टकराई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में पांच युवक मौजूद थे, जो कार छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक से जानकारी ली है।
विज्ञापन
अलीगढ़ निवासी ट्रक चालक राजन सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से ट्रक लेकर एटा की ओर जा रहे थे। पीछे से आई तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से और बाद में ट्रक से टकराई। उसे बचाने में ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। बताया कि कार सवार सभी युवक नशे में थे। पुलिस नंबर प्लेट के जरिये कार सवार लोगों की तलाश में जुट गई है।