फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जट्टारी में किसानों ने दिए 16 आपत्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा जट्टारी के निकटवर्ती ग्राम उसरह स्थित ढाबा पर किसानों का धरना 33वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। किसान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण में नये सर्किल रेट के अनुसार बढ़ा हुआ मुआवजा मांग रहे हैं। किसानों ने 16 आपत्ति पत्र दिए हैं, इसमें लगभग 400 किसानों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एसडीएम खैर महिमा राजपूत व रजिस्ट्रार खैर के साथ किसानों की वार्ता विफल रही। किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। एडीएम प्रशासन ने कहा था कि प्रस्तावित सर्किल रेट पर यदि किसी किसान को अपनी आपत्ति दर्ज करानी हैं तो वे सामूहिक रूप से अथवा स्वयं छह अप्रैल तक आपत्ति दें। एसडीएम खैर के कार्यालय से स्टाफ उनके बीच पहुंचेगा। शुक्रवार को लेखपाल गोपाल पचौरी किसानों के आपत्ति पत्र लेने के लिए मौजूद रहे। किसानों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए 16 सामूहिक आपत्ति पत्र (करीब 400 किसानों के हस्ताक्षर के साथ) सौंपे। किसानों ने कहा कि धरना अनिश्चितकालीन व अराजनीतिक है। जब तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाया जाता, वह अपनी जमीन नहीं देंगे। वे एक प्रोजेक्ट-एक रेट की अपनी मांग पर कायम हैं। धरने की अध्यक्षता प्रेम सिंह व संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया। धरने को ओमपाल सिंह सूर्यवंशी, सत्यवीर सिंह, सुंदर प्रधान खंडेहा, नरेंद्र प्रताप बुलाकीपुर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें