फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रत्याशी बोले... अब बुलडोजर पर सीएम योगी की आंख में आंख डालकर होगी बात

विज्ञापन
एएमयू स्टूडेंट यूनियन हॉल में प्रत्याशियों का भाषण सुनने उमड़े छात्र। - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रसंघ चुनाव के फाइनल स्पीच में बुलडोजर के खिलाफ खूब आवाज उठी। अध्यक्ष पद के एक ने यहां तक कहा कि अब यूपी में किसी के घर पर बुलडोजर चला तो एएमयू से विरोध की आवाज उठेगी। यदि ऐसा हुआ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आंख में आंख डालकर बात होगी।
विज्ञापन



फाइनल स्पीच देने आए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव पद के प्रत्याशियों के भाषण में बुलडोजर के अलावा सीएए, एनआरसी जैसे राष्ट्रीय से लेकर ईरान, फिलिस्तीन जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दे उठे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोहम्मद इंतखाब ने कहा कि देश में मुस्लिमों को दोयम दर्जे का शहरी माना जा रहा। मोहसिन, पहलू खान, अखलाक और तबरेज के नाम लेते हुए कहा कि मुस्लिमों की किस्मत लिंचिंग नहीं हो सकती।

हर नागरिक को संविधान के तहत सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अधिकार है। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई को इस्राइल मॉडल से जोड़ते हुए कहा कि देश में किसी मुस्लिम या दलित का घर बुलडोजर से गिराया जाएगा तो एएमयू से आवाज उठेगी। मुख्यमंत्री की आंख में आंख डालकर बात होगी।
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा कि एफआईआर के जरिये छात्रों और अल्पसंख्यकों को डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) का विरोध किया और वक्फ संपत्तियों में हस्तक्षेप को अस्वीकार्य बताया। कहा कि लव जिहाद जैसे शब्दों के जरिये समाज में नफरत फैलाने और लोगों की जान लेने की घटनाओं को सामान्य नहीं माना जा सकता। किसी समुदाय का आर्थिक बहिष्कार लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर लोगों को बांटने और नफरत की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संसद में बसपा सांसद कुंवर दानिश अली को कठमुल्ला कहे जाने को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।


अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नोमान अशरफ ने कहा कि शरजील इमाम और उमर खालिद को आतंकी बताने की कोशिश की जा रही है, जबकि उन पर अदालत का कोई फैसला नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों को शहीद किया जा रहा है। घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। देश में मुस्लिमों की हालत बद से बदतर हो गई है। ये भी कहा कि उनका दिल फिलिस्तीन, सूडान, ईरान के मजलूमों के लिए धड़कता और तड़पता है। अगर वह अध्यक्ष चुने जाते हैं तो आठ साल के दौरान हुए भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का हिसाब भी मांगेंगे। नोमान ने पूर्व कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के कार्यकाल पर सवाल उठाए। कहा कि उनके कार्यकाल में कैंपस में पुलिस कार्रवाई हुई। छात्रों पर पैलेट गन चला, मारपीट और गिरफ्तारियां की गईं, जिसे वह भूल नहीं सकते। उन्होंने सर सैयद को भारत रत्न देने की मांग की। एएमयू के किशनगंज, मलप्पुरम और मुर्शिदाबाद सेंटर के विद्यार्थियों को कैबिनेट में शामिल किया जाना है। इसके लिए 10 के बजाय 13 संख्या की जाए। शरजील इकबाल ने कहा कि एएमयू की जमीन पर किसी को कब्जा नहीं करने देंगे। जरूरत पड़ी तो यूनिवर्सिटी से एक नहीं, बल्कि हजारों जौहर निकलेंगे।



कठुआ से हाथरस तक की बेटी का जिक्र

इंतखाब ने कठुआ में आसिफा, निर्भया, बिलकीस बानो, कोलकाता की महिला डॉक्टर, हाथरस और उन्नाव की बेटी के साथ घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने के बावजूद देश में दुष्कर्म संस्कृति को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें