फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 10 दिन बाद उठने थी डोली, उठी घर से अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस घर में 10 दिन बाद शहनाई बजने के साथ ही डोली उठने वाली थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है और डोली की जगह घर से अर्थी निकाली गई। अतरौली के गांव भोजपुर में शादी की तैयारियों के बीच 19 वर्षीय हिमांशी पुत्री मिहीलाल के पेट में दर्द के बाद मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि युवती की शादी तीन जुलाई को होनी थी। रिश्ता बुलंदशहर के एक गांव में तय हुआ था। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और शुक्रवार को लग्न लेखन का कार्यक्रम होना था। परिजनों के साथ युवती ने मंगलवार को भी हंसी-खुशी अपनी शादी के लिए अतरौली कस्बे से करीब एक लाख रुपये की खरीदारी की थी।
मंगलवार देर रात अचानक युवती की तबीयत खराब हुई। उसे परिजन आनन-फानन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख युवती को अलीगढ़ रेफर कर दिया। बुधवार सुबह युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें