फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: संपत्ति बंटवारे के लिए छह घंटे तक रखा रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में बीमारी के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। संपत्ति के बटवारे को लेकर करीब छह घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिश्तेदारों को समझा कर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव भाकरी अहिवासी में 48 वर्षीय देवकरन पुत्र पोप सिंह की बीमारी के चलते रविवार को सुबह 10 बजे निधन हो गया। सूचना पर रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। मृतक के ससुराल पक्ष भी पहुंच गया। साले विशाल की जमीन के बंटवारे को लेकर मृतक के भाइयों से कहासुनी हो गई। वह अंतिम संस्कार से पूर्व ही जमीन बहन भागवती देवी के नाम कराने की जिद करने लगा। सूचना पर पीआरबी पुलिस और थानाध्यक्ष धीरज कुमार पहुंच गए। विशाल का कहना था कि उसकी बहन भागवती की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन उनके कोई संतान नहीं है। वह मानसिक रूप से बीमार है। बहनोई की मृत्यु के बाद उनके हिस्से की जमीन चार भाइयों के नाम चली जाएगी। पुलिस ने विशाल को समझाया और नियमानुसार राजस्व विभाग द्वारा जमीन पत्नी के नाम दर्ज होने के बात कही। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें