फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बुलंदशहर के देवेंद्र शर्मा का था थाने के सामने मिला शव

Wed, 11 Jun 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की शाम गंगीरी थाने के सामने एक दुकान के बाहर तखत पर पड़ा मिला शव देवेंद्र शर्मा (65) पुत्र सुंदरलाल का था। वह बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाने के गांव कतियावली के निवासी थे। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न हो पाने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन




परिजन के अनुसार देवेंद्र शर्मा ट्रैक्टर चालक थे। उनके कोई औलाद नहीं थी। सोमवार की सुबह करीब दस बजे अनूप शहर निवासी अपनी बहन के घर से गांव दभी थाना अकराबाद के लिए निकले थे। दभी गांव में ही एक युवक के यहां वह रह रहे थे। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद खुर्जा निवासी मृतक के भांजे को पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया।



सोमवार की रात गंगीरी में लोगों के बीच चर्चा थी कि गरमी की वजह से मौत हुई है। गंगीरी थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें