फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Aligarh Bar Association: विभिन्न पदों पर 34 प्रत्याशी आमने-सामने, मतदान 18 फरवरी को

Thu, 12 Feb 2026 04:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें दो नामांकन पत्र जांच के बाद निरस्त कर दिए गए। अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच व महासचिव पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के 18 फरवरी को होने वाले चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन 11 फरवरी को पूरी तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 34 दावेदार आमने-सामने होंगे। निर्वाचन अधिकारी महान प्रताप सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन सिंह राणा व हरेंद्र सिंह के अनुसार कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। 

विज्ञापन


इसमें दो नामांकन पत्र जांच के बाद निरस्त कर दिए गए। अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच व महासचिव पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त सचिव प्रकाशन, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने पर इनका निर्वाचन निर्विरोध घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पर दे प्रत्याशी

  • कैलाश बाबू गुप्ता
  • मनोज कुमार शर्मा
  • रनवीर सिंह जादौन
  • सतेंद्र सिंह चौहान
  • उमेश कुमार पाठक

विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी

  • कुंवर आमिर
  • ठाकुर नरेंद्र सिंह
  • राम कुमार गुप्ता
  • सत्यवीर सिंह
  • शिव कुमार भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें