फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एएमयू कैंपस में कुत्तों का आतंक... बच्ची पर झुंड ने बोला हमला

विज्ञापन
बच्ची को काट रहे कुत्तों को भगाती महिला सीसीटीवी में कैद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक है। बचकर भाग रही बच्ची के जमीन पर गिरते ही कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। यदि उस वक्त चिल्लाते हुए महिला नहीं पहुंचती तो कुत्ते उस बच्ची को नोच खाते। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो एएमयू के इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।
सीसीटीवी वीडियो एएमयू कैंपस की मेडिकल कॉलोनी के पास का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक बच्ची भागती नजर आ रही है और उसके पीछे तीन कुत्ते दौड़ रहे हैं। भागते समय बच्ची गिर जाती है और कुत्ते उस पर टूट पड़ते हैं। चीखपुकार पर एक महिला चादर लहराते हुए दौड़ती है। महिला को अपनी ओर आता देखकर कुत्ते भाग जाते हैं। यह वीडियो एएमयू के इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अली नदीम रिजावी ने सोशल मीडिया में अपलोड किया है। इस संबंध में प्रो. अली नदीम रिजावी का कहना है कि एएमयू कैंपस सुनसान पड़ा है। यहां पर कुत्तों का आतंक है। सर सैयद नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। किसी ने यह सीसीटीवी फुटेज मुझे भेजा था, जिसे सोशल मीडिया में अपलोड किया है। नगर निगम एवं जिला प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए। नगर निगम टैक्स लेता है तो आवारा कुत्तों से भी मुक्ति दिलाए।
विज्ञापन

डिप्टी प्रॉक्टर के पास आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायतें की गई हैं। कुत्ते कॉलोनी में घूमते हैं। हेल्थ ऑफिसर डॉ. अली जाफर आब्दी को इस संबंध में लिखा जा रहा है ताकि आवारा कुत्तों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए। हेल्थ ऑफिसर, नगर निगम से भी मदद ले सकते हैं।
- प्रो. वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू
शहर में आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायतें आती हैं। नगर निगम में पशु चिकित्सा अधिकारी के रूप में राजेश वर्मा ने ज्वाइन किया है। उनसे इस संबंध में कार्रवाई कराएंगे। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायतें प्राप्त नहीं हुई हैं।
- अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
एंटी रैबीज इंजेक्शन (एआरवी) की स्थिति
जिला अस्पताल में जुलाई से अक्तूबर 2021 के बीच 7372 एआरवी लगे
दीनदयाल अस्पताल में जुलाई से अक्तूबर 2021 के बीच 2421 एआरवी लगे
सीएचसी गभाना में जुलाई से अक्तूबर 2021 के बीच 1751 एआरवी लगे
जनपद में कुल कुत्तों की संख्या - 26569 (पशुपालन विभाग)
चार महीने में 12 हजार से अधिक
लोगों को काट चुके हैं आवारा कुत्ते
महानगर एवं जनपद की स्थिति भी एएमयू परिसर से जुदा नहीं है। जनपद में आवारा कुत्तों का आतंक है। सोमवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गभाना, अकराबाद एवं इगलास में 494 लोग एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) लगवाने पहुंचे। पिछले चार महीने में ही 12 हजार से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं।
विज्ञापन

पशु गणना के हिसाब से जनपद में कुत्तों की संख्या 26569 है। हालांकि, यह आंकड़ा वर्तमान में और अधिक हो सकता है। महानगर के कई क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक है। सुनसान गलियों में आवारा कुत्तों का झुंड तो हमलावर हो जाता है। वाहन या पैदल गुजर रहे लोगों को दौड़ाकर पीछा करते हैं। जानवरों को भी काट खाते हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल में आवारा कुत्तों के शिकार बने 220 लोग एआरवी लगवाने पहुंचे। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 67, सीएचसी गभाना में 75, सीएचसी अकराबाद में 72 और सीएचसी इगलास में 60 लोगों को एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें