फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के गेस्ट हाउस में आग से टेंट गोदाम जला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के कोल क्षेत्र से विधायक अनिल पाराशर के सुरेंद्र नगर स्थित गेस्ट हाउस श्री राम बैंक्वेट हॉल में मंगलवार आधी रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग में गेस्ट हाउस का टेंट गोदाम पूरी तरह जल गया और उसमें रखा सामान नष्ट हो गया। दमकलों की मदद से एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत यह रही कि गोदाम के अलावा किसी अन्य हिस्से में आग नहीं पहुंची।
विज्ञापन

सुरेंद्र नगर निवासी अनिल पाराशर के घर से कुछ दूरी पर पानी की टंकी के पास पुराना गेस्ट हाउस है। उन्होंने गेस्ट हाउस के एक छोर पर अपना कार्यालय व कार्यालय की दूसरी मंजिल पर अस्थायी आवास बना रखा है। इन दिनों पुराने मकान में काम चलने के कारण विधायक गेस्ट हाउस वाले आवास में ही परिवार सहित रहते हैं। रात सभी लोग करीब 11 बजे तक जगे थे। इस बीच रात करीब ढाई बजे उनके घर में रह रहे पालतू कुत्ते के भौंकने के कारण जगार हुई। मगर फिर कुछ देर में सभी सो गए।
इसके बाद आसपास के लोगों के शोर मचाने पर पांच बजे विधायक व उनके परिवार के सदस्य जाग गए। देखा तो गेस्ट हाउस के पिछले छोर पर बने कमरों के नीचे बेसमेंट में बने टेंट गोदाम में आग लगी हुई है। तत्काल खबर पर इलाका पुलिस व फायर स्टेशन से दो दमकल पहुंच गईं। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

मगर तब तक काफी नुकसान हो गया था। इस बीच खबर पर मोहल्ले में ही रहने वाले एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम भाजपाई भी वहां पहुंच गए। सीएफओ ने बताया कि दो दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि शार्ट सर्किट आग का कारण है। जिसमें खासा नुकसान हुआ है। साफ अनुमान लगाना तो मुश्किल है। मगर टैंट गोदाम पूरी तरह नष्ट हो गया है।
कल और परसों है गेस्ट हाउस में बुकिंग
विधायक ने बताया कि कल और परसों गेस्ट हाउस में शादी समारोह की बुकिंग है। इसके लिए बुधवार को दिन में ही पूरा गेस्ट हाउस साफ कराया गया है। साथ में मैनेजर की मदद से दूसरे टेंट हाउस में बात की जा रही है। ताकि बुकिंग वालों की शादी की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें