बालक के पैर पर चढ़ गया था कार का पहिया
गांव काजिमाबाद निवासी सत्यपाल ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे उनकी बेटी गीता की बरात जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा के गांव महरूपुर से आई थी। दूल्हे करन सहित सभी बराती तैयारियों में लगे थे। बरात रात करीब 9:30 बजे आंबेडकर पार्क स्थित धर्मशाला से चढ़कर लड़की के दरवाजे तक आनी थी। दूल्हा करन अपने दोस्तों के साथ कार में बैठकर धर्मशाला तक गया था। इसी दौरान कार को बैक करते वक्त कार का पहिया एक बालक के पैर पर चढ़ गया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि यहां मौजूद लोगों ने दूल्हा करन और उसके दोस्त अभिषेक पर हमला कर दिया। दूल्हे के कपड़े फट गए। कार को भी क्षति पहुंचाई गई।
दुल्हन की बुआ का मंगलसूत्र, जंजीर गायब
दुल्हन के पिता सत्यपाल ने बताया कि उनकी बहन सुंदरी देवी भी शादी में आई थीं। बीच-बचाव में उनके गले में पड़ा मंगल सूत्र गायब हो गया। झगड़े में परिवार की अन्य तीन महिलाओं की जंजीर भी गायब हो गईं।
पुलिस का बयान
बरात की कार एक बच्चे से टच होने के कारण दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। दूल्हे के दोस्त अभिषेक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। - सर्जना सिंह, सीओ