फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस चैंपियन नए वीसी लौटाएंगे एएमयू को पुराना ‘इकबाल’

Tue, 09 May 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर तारिक मंसूर के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति चुने जाने के बाद विश्वविद्यालय के अंदर खेल गतिविधियों को पंख लगने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि उनके कार्यकाल में एक बार फिर से जफर इकबाल जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एएमयू से निकल सकते हैं।
विज्ञापन


प्रोफेसर तारिक मंसूर खुद भी टेनिस के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। चार साल पहले जब प्रसिद्ध अभिनेता नसरुद्दीन शाह एएमयू में आए थे। तब टेनिस का एक यादगार मैच प्रोफेसर तारिक मंसूर और नसरुद्दीन शाह के बीच हुआ था। उस मैच की यादें लोगों के जेहन में अभी भी ताजा हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को भी एएमयू लाने का श्रेय प्रोफेसर मंसूर को जाता है। प्रो. मंसूर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की गेम्स कमेटी के सचिव भी रहे हैं।

उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों में कामयाबी की लंबी फेहरिस्त है। परिसर में इन दिनों इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि मैरीन साइंटिस्ट (प्रो. पीके अब्दुल अजीज), फौजी (जमीरउद्दीन शाह) के बाद अब एएमयू को खिलाड़ी (प्रो. मंसूर) कुलपति मिला है। विश्वविद्यालय की खेल से जुड़ी संस्थाओं जिम्नेजियम, स्केटिंग, टेनिस आदि में भी प्रो. मंसूर की नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल है। एएमयू जिम्नेजियम के कोच और हेल्थ गुरु मजहर उल कमर कहते हैं कि प्रो. मंसूर खुद एक शानदार टेनिस खिलाड़ी हैं और खेलों से उनका लगाव जाहिर है। निश्चित रूप से एएमयू उनके कार्यकाल में जफर इकबाल (ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान) युग जैसी बुलंदियां एक बार फिर हासिल करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेम्स कमेटी प्रमुख होने के दौरान किए ये काम
हॉकी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ का निर्माण
बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय स्तर के इनडोर हॉल का निर्माण
रात में भी टेनिस खेला जा सके, कोर्ट पर फ्लड लाइट्स लगीं
एथलेटिक्स, हॉकी, टेनिस, बास्केट बाल कोर्ट आदि की फैंसिंग
जिमनेजियम का आधुनिकीकरण और माडर्न मशीनें मंगवाना

इस दौरान मैदान पर उप‌लब्धियां
बैडमिंटन में महिला टीम एएमयू के खेल इतिहास में पहली बार चैंपियन बनी
टेनिस में आल इंडिया और नार्थ जोन में लगातार चार वर्ष तक एएमयू चैंपियन
हॉकी में एएमयू टीम 2013 और 2014 में चैंपियन रही
क्रिकेट में 2008 और 2012-2013 आल इंडिया यूनिवर्सिटी में चैंपियन
कुश्ती में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में एएमयू टीम विजेता रही
स्केटिंग में एएमयू के तीन बच्चों का इंडिया टीम में चयन हुआ और टीम अमेरिका खेलने गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें