फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रमुख मार्गों की टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

Mon, 20 Apr 2026 02:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
टूटी हुई सड़क। 
विज्ञापन
जनपद में लंबे समय से जर्जर कई प्रमुख सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इन मार्गों में हाथरस जंक्शन से बेरगांव, एनएच-34 से कचौरा मार्ग तथा सासनी से अकराबाद मार्ग सहित अन्य प्रमुख सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसियों को जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रह सकें।


इन मार्गों की हालत काफी समय से खराब थी, जिससे आवागमन में परेशानी होती थी। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी और लोगों को राहत मिलेगी। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जो भी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनके निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें