फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 42 डिग्री तापमान में दो घंटे मीनाक्षी पुल पर जाम, बिलबिलाए लोग

Mon, 20 Apr 2026 02:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
रामघाट रोड पर मीनाक्षी पुल के पास लगा जाम।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच रविवार को शहर का ट्रैफिक भी लोगों के सब्र का इम्तिहान लेता रहा। 42 डिग्री तापमान में रामघाट रोड स्थित मीनाक्षी पुल पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे धूप में फंसे लोग बिलबिलाते नजर आए। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ जाम दोपहर एक बजे तक बना रहा।
विज्ञापन



इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तेज धूप और उमस के चलते वाहन चालकों व यात्रियों की हालत खराब हो गई। कई लोग गाड़ियों से उतरकर छांव की तलाश करते दिखे।

मीनाक्षी पुल के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। यहां एक लेन बंद होने के कारण दोनों ओर के वाहनों को एक ही रास्ते से निकाला जा रहा था, जिससे दुबे का पड़ाव से लेकर गांधी नेत्र चिकित्सालय तक लंबा जाम लग गया। वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर केवल दो होमगार्ड तैनात थे, जो बढ़ते दबाव को नियंत्रित नहीं कर सके।
विज्ञापन



पुलिस कर्मियों की कमी के चलते जाम लगातार बढ़ता गया। बाद में स्थानीय लोगों ने खुद पहल कर ट्रैफिक संभालने की कोशिश की, जिसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकी। गनीमत रही कि रविवार को स्कूलों का अवकाश था, वरना गर्मी और जाम मिलकर हालात और ज्यादा खराब हो सकते थे।


मीनाक्षी पुल के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे यातायात प्रभावित है। एक तरफ से दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति बनी थी। सोमवार से अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। - प्रवीण यादव, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें