फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार मोमबत्तियों की रोशनी से जगमग हुआ स्टेडियम

Sun, 30 Oct 2016 06:07 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
दस हजार मोमबत्तियों की रोशनी से जगमग हुआ स्टेडियम - फोटो : Dig vishal
विज्ञापन
 महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में धनतेरस पर प्रशासनिक अफसरों व खिलाड़ियों ने पांच मिनट में दस हजार मोमबत्तियां जलाकर दीपावली उत्सव का आगाज कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों के मध्य हुई आतिशबाजी से समूचा आकाश रौशन नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा, उनकी पत्नी सुशीला शर्मा व दो बच्चों ने आरती के बाद नारियल फोड़कर किया। उन्होंने सभी को दीपावली त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी दीपावली पर अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करते हुए सुख समृद्घि के आलोक से दीप जलाएं।
अपर जिलाधिकारी नगर श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि दीपावली पर हमें आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को जगाकर हंसी खुशी त्योहार मनाना चाहिये। इसके पश्चात स्टेडियम में मौजूद अन्य अधिकारियों व खिलाड़ियों ने पांच मिनट में दस हजार मोमबत्तियां जलाकर समूचे स्टेडियम को रोशनी से भर दिया। अंत में आतिशबाजी की गई। बताते चलें कि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर की पहल पर वर्ष 2012 से स्टेडियम में दीपोत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ डीएस सचान, एडीएम फाइनेंस बच्चू सिंह, एसडीएम कोल पंकज वर्मा समेत जिले भर के खिलाड़ी, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कमिश्नर, डीआईजी, डीएम एवं एसएसपी ने दी दीपावली की बधाई  
 आयुक्त अलीगढ मंडल सुभाष चन्द शर्मा, डीआईजी आरपीएस यादव, जिलाधिकारी राजमणि यादव एवं एसएसपी राजेश पांडेय ने मंडल एवं जनपद के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
उन्होंने अपने बधाई संदेश में नागरिकों के लिये सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना करते हुये आह्वान किया है कि हम सभी दीपावली पर अज्ञान रूपी अंधकार का समूल नाश करने वाले तथा सुख समृद्धि के आलोक से जगमग दीप जलायें और हमारी सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता के साथ गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखें।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें