फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान छह डिग्री, ठिठुरे लोग

Wed, 20 Jan 2016 02:06 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर और कोहरे के कारण जनजीवन ठिठुर रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया। सुबह कई घंटे तक कोहरा छाया रहा। गलन भरी सर्दी से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। दोपहर को थोड़ी देर के लिए धूप निकली लेकिन उसका सर्दी पर कोई असर नहीं हुआ। 
विज्ञापन

कोहरे और सर्दी के कारण बाजार में भी भीड़ कम दिखाई दी। सर्दी से बचने के लिए किसी ने गर्म कपड़ों की मदद ली तो कोई अलाव पर तापता दिखाई दिया। शाम होते ही शीतलहर और बढ़ गई जिससे लोग घरों कैद हो गए। 
8वीं तक के विद्यार्थियों का भी रहेगा अवकाशशीतलहर और कोहरे के चलते जिला प्रशासन ने अब कक्षा 6 से 8 तक विद्यार्थियों का भी 24 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। कक्षा पांच तक के छुट्टियां प्रशासन पहले ही घोषित कर चुका है। 9वीं और इसके बाद की कक्षाओं को सुबह 10 बजे से संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हें। गलन भरी सर्दी में मंगलवार को काफी बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए और काफी परेशान दिखे। इसी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर बीएसए ने  कक्षा 8 तक के स्कूलों का अवकाश घोषित किया है। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के  जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने इस पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें