फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पिटाई से घायल टेंपो चालक की मौत, सैकड़ों ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचे परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 28 Mar 2024 09:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टेंपो चालक दो किसानों की सरसों टेंपो में लाद कर कौड़ियागंज मंडी गया था। टेंपो निकलते समय सड़क पर भरे पानी के छीटें वहां बैठे युवकों पर गिर गए। इसी बात से उत्तेजित होकर चार नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों ने टेंपो चालक को खींच लिया तथा लोहे की रॉड व ईट-पत्थरो से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
टेंपो चालक की मौत पर हंगामा करते ग्रामीण और परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद थाना क्षेत्र में पनैठी गंगीरी मार्ग पर कौड़ियागंज आरा मशीन चौराहे के पास 27 मार्च की दोपहर एक टेंपो चालक को कुछ युवकों ने पीटकर घायल कर दिया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा दिया। जहां 28 मार्च को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मृतक का शव लेकर अकराबाद पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस कार्रवाई की मांग करने लगे।

विज्ञापन


गांव मिर्जा चांदपुर निवासी मुनाद अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका भतीजा 45 वर्षीय फिराकत अली पुत्र अशफाक अली 27 मार्च को गांव के ही दो किसानों की सरसों टेंपो में लाद कर कौड़ियागंज मंडी गया था। दोपहर के समय वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान कौड़ियागंज में आरा मशीन चौराहे के पास से टेंपो निकलते समय सड़क पर भरे पानी के छीटें वहां बैठे युवकों पर गिर गए। इसी बात से उत्तेजित होकर चार नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों ने टेंपो चालक को खींच लिया तथा लोहे की रॉड व ईट-पत्थरो से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


पिटाई से घायल सड़क पर पड़े चालक की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। जहां 28 मार्च को फिराकत अली की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार शाम चार बजे मृतक के परिजन शव को एंबुलेंस में रखकर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अकराबाद पहुंच गए। जहां परिजनों ने थाने में चार नामजद समेत दो अन्य आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ऋषीपाल कसाना ने बताया है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद टीटू , नरेश, साहब सिंह पुत्रगण मुरारी, अमित पुत्र सतीश समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें