फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर में टेंपो कभी भी बन सकते हैं मौत का वाहन

Tue, 11 Dec 2018 01:01 AM IST
न्यूूज डेस्क, यतीश शर्मा, अलीगढ़।
विज्ञापन
टेंपाे - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
महानगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हैं। महानगर में चलने वाले टेंपो बिना कागजातों के फर्राटे भर रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए जिम्मेदार पुलिस और आरटीओ अधिकारी हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। यही कारण है कि चार साल पहले बीमा और फिटनेस खत्म होने के बाद भी टेंपो सवारियों को लेकर सड़क पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने सोमवार को कुछ खस्ता हाल टेंपो का रिकार्ड आरटीओ से निकलवाया तो कागजात चौंकाने वाले थे। इनकी फिटनेस और बीमा खत्म हुए चार से पांच साल हो चुके थे। जबकि इनकी हालत भी अच्छी नहीं थी। सभी टेंपो के इंजन खुले हुए थे तथा बॉडी भी पूरी तरह से खस्ता हाल थी।

केस-1
टेंपो संख्या यूपी 81 एएफ 5997 की फिटनेस 28 अगस्त 2015 को खत्म हो चुकी है और इसका बीमा चार जून 2015 को खत्म हुआ था। इसके बाद गाड़ी मालिक ने न तो फिटनेस कराई और न ही बीमा। जबकि गाड़ी बराबर सड़क पर दौड़ रही है।  
विज्ञापन


केस-2
यूपी 81 एएफ 6688 की फिटनेस दो सितंबर 2015 को तथा बीमा 20 अगस्त 2015 को समाप्त हो चुका है। बावजूद इसके यह रामघाट रोड पर रोजाना सवारी भरकर दौड़ता है। 

फोटो
केस-3 
यूपी 81 एएफ 5830 की फिटनेस तो 21 सई 2014 को तथा बीमा 21 मई 2013 को समाप्त हो चुका है। बावजूद इसके यह टैंपो गांधी पार्क बस अड्डे से क्वार्सी चौराहे तक बेखोफ होकर सवारियां लाता और ले जाता है।

समय-समय पर चेकिंग होती रहती है, ऐसे वाहन सीज किए जाते हैं। निर्धारित एक केस के विषय में नहीं कहा जा सकता है। बावजूद ऐसे वाहनों को चेकिंग में पकड़ने को अभियान चलाया जाएगा।
- अजीज उल हक, एसपी ट्रैफिक

इस तरह के टेंपो के चालान किए जाते हैं। इन्हें बंद करने के लिए स्थान नहीं है इसलिए सड़कोें पर फर्राटा भरते हैं। इस वर्ष अप्रैल से अब तक साढ़े छह सौ यात्री वाहनों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

- अमिताभ चतुर्वेदी, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें