तहसील राजस्व बार एसोसिएशन (कोल) के अध्यक्ष पद पर विजय सिंह तेवतिया और सचिव पद पर महेंद्र प्रसाद धाकरे निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार राघव, संयुक्त सचिव पद पर भूप सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार वर्मा चुने गए हैं। सचिव पद पर हार जीत का अंतर महज तीन वोटों का रहा।
अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम करना है। उनका हित भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था में है।- विजय सिंह तेवतिया, अध्यक्ष
तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बैठने का स्थान, चैंबर आदि के लिए काम करना प्राथमिकता है।- अनुज कुमार राघव, उपाध्यक्ष
परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था खराब है। इसके लिए काम करना ही पहली प्राथमिकता होगी। - महेंद्र प्रसाद धाकरे, सचिव
विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं। शपथ ग्रहण के लिए सभी से चर्चा करने के बाद फैसला लिया जाएगा। संभावना है कि जनवरी के पहले सप्ताह में शपथ ग्रहण हो जाएगी। - ओपी सिंह, निर्वाचन अधिकारीविज्ञापन
मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे समाप्त हुआ। इसके बाद शाम 4.30 बजे मतगणना शुरू हुई जो 7.30 बजे तक चली। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ।- यदुवीर सिंह सोलंकी, सहायक निर्वाचन अधिकारी