फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सह केंद्र व्यवस्थापक सहित चार के खिलाफ तहरीर

Wed, 07 Feb 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
दादों क्षेत्र के एक परीक्षाकेंद्र के बाहर खड़े युवक को पु‌िलस ने दबोचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नकल रोकने के लिए अधिकारी व सचल दल पूरे दिन देहात के परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी में जुटे रहे। एक परीक्षा केंद्र पर डीआईओएस को देखकर नकल कराने का प्रयास कर रहे तीन लोग परीक्षा केंद्र से भाग निकले। इस मामले में डीआईओएस ने सह केंद्र व्यवस्थापक सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज हेतु तहरीर दी है। वहीं दो केंद्र को डिबार करने की संस्तुति भी की गई है। अन्य के स्थान पर परीक्षा देते हुए दो मुन्ना भाई और दो मुन्नी बहन पकड़ी गईं। आधा दर्जन से ज्यादा नकलची भी परीक्षा के दौरान पकड़े गए।
विज्ञापन


काफी ऐसे परीक्षार्थी भी टीमों को मिले जोे विद्यालयों का नाम नहीं बता सके। इससे जाहिर था कि इन्हें नकल से पास कराने के लिए लाया गया है। आधा दर्जन से ज्यादा परीक्षा केंद्रोें पर सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन ठीक नहीं मिली। इन केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस दी गई है। वहीं सामूहिक नकल की शिकायत पर टप्पल के चंद्रलोक इंटर कॉलेज  को भी डिबार करने की संस्तुति की गई है।  

शासन की सख्ती के चलते अधिकारी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन छापेमार कार्रवाई में जुट गए। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार, एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, जेडी व उनके सचल दल, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय, नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी अपनी टीम के साथ छापेमारी में लगे रहे। सुबह की पाली में डीआईओएस ने जब हरदयाल सिंह इंटर कॉलेज सिंधौली का निरीक्षण किया तोे वहां उन्हें देखकर नकल कराने के प्रयास में जुटे तीन लोग विद्यालय से भाग गए।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में विद्यालय के  सह केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका संदिग्ध पाई। विद्यालय कोे डिबार करने की संस्तुति कर दी है और तीन अज्ञात व सह केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। शाम की पाली में इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी की परीक्षा थी। इसमें उन्होंने संत कबीर उ.मा. विद्यालय में भाभी की जगह ननद परीक्षा देती मिली। इसी तरह एक मुन्ना भाई सत्य शिव इंटर कॉलेज जमालगढ़ी में मिला। केहरी सिंह इंटर कॉलेज नगला खंजी में भी उन्होंने एक मुन्नाभाई दबोचा। इनके  खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश डीआईओएस ने दिए हैं। अलग-अलग स्थानों से आधा दर्जन नकलची भी पकड़े गए। इसके अलावा जसराम सिंह इंटर कॉलेज दादों और कैलाशी देवी उ.मा. विद्यालय नरूपुरा में सचल दलों को एक ही राइटिंग की कॉपियां लिखी मिली।

यही स्थिति चंद्रलोक इंटर कॉलेज टप्पल में सचल दल कोे मिली। इनकी स्कीनिंग टेस्ट की संस्तुति के आदेश डीआईओएस ने दिए हैं और इसके अलावा तीनों के केंद्र व्यवस्थापकोें को बदल दिया है। सरोज देवी इंटर कॉलेज का दफ्तरी भी सचल टीम ने संदिग्ध स्थिति पाए जाने पर बदल दिया। कुछ विद्यालयों में ऐसे परीक्षार्थी मिले, जिनके पास आईडी नहीं थी। अधिकारियों ने उन्हें भविष्य में आईडी लेकर आने को कहा है। नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने भी हुंडीलाल राधेलाल इंटर कॉलेज ककराली दादों ने हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में एक फर्जी महिला परीक्षार्थी को पकड़ा। एक छात्रा के स्थान पर शिकारपुर की यह लड़की परीक्षा दे रही थी। उसके खिलाफ एफआईआर के आदेश उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक कोे दिए। 

पहले ही दिन 26,415 परीक्षार्थियोें ने छोड़ा मैदान
अलीगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन ही 26,415 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। इसमें अतरौली क्षेत्र के करीब 35 फीसदी परीक्षार्थियोें ने परीक्षा छोड़ दी है। गृह विज्ञान की हाईस्कूल की परीक्षा में 16255 ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 2723 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में आर्ट वर्ग में हिंदी की पहली पाली में हुई परीक्षा में 11608 ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 2277 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में सामान्य हिंदी की परीक्षा दूसरी पाली में हुई। इसमें 76880 ने पंजीकरण कराया था। इसमें 21415 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस का कहना है कि नकल माफियाओं के खिलाफ जो दबाब था, उसके चलते ही नकलची पहले दिन ही परीक्षा में नहीं बैठे। उन्होंने यह भी कहा है कि बिना आईडी के अब परीक्षार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। काफी ऐसे परीक्षार्थी सामने आए हैं जोकि बिना आईडी के आए थे। भविष्य में इनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें