फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मां-बाप गए खेत पर, घर पर किशोरी रह गई अकेली, युवक पर चाकू के बल पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Mar 2023 10:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मां-बाप खेत में काम करने गए थे। घर पर करीब 16 वर्षीय पुत्री नवरात्र के चलते व्रत में थी। इसलिए वह घर पर अकेली रह गई। इसी दौरान करीब साढ़े ग्यारह बजे बेटी को अकेली पाकर एक युवक घर में घुस गया। आरोपी ने चाकू के बल पर बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामला प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर चाकू के बल पर किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


किशोरी के पिता ने बताया कि रविवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गया था। घर पर करीब 16 वर्षीय पुत्री नवरात्र के चलते व्रत में थी। इसलिए वह घर पर अकेली रह गई। इसी दौरान करीब साढ़े ग्यारह बजे बेटी को अकेली पाकर एक युवक घर में घुस गया। 

आरोपी ने चाकू के बल पर बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जब वह खेत से रात में घर पहुंचे, तो बेटी ने आप बीती बताई। वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर जनमेद सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें