फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो बाइक भिड़ीं, सड़क पर गिरे भांजे को वाहन ने रौंदा, मामा गंभीर रूप से घायल

Sat, 23 Dec 2023 05:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोर अपने मामा के साथ अलीगढ़ जा रहा था। जैसे ही दोनों सासनी-अलीगढ़ रोड पर मंगलायतन के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे, सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार में से एक खेत में जाकर गिरा तो दूसरा रोड पर जाकर गिरा।
विज्ञापन
मृतक मनीष - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी-अलीगढ़ रोड पर मंगलायतन के निकट पेट्रोल पंप के पास 22 दिसंबर को करीब 5:30 बजे दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गईं। पीछे से अज्ञात वाहन किशोर के ऊपर चढ़ गया। हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि एक को मामूली चोट आई।

विज्ञापन


मृतक किशोर के पिता ने बताया विजयगढ़ कस्बा के मोहल्ला कसाईयान, वार्ड नंबर 4 निवासी 13 वर्षीय मनीष पुत्र रामदयाल अपने मामा के साथ अलीगढ़ जा रहा था। जैसे ही दोनों सासनी-अलीगढ़ रोड पर मंगलायतन के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे, सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक में आमने-सामने से भिड़ंत काफी तेज हुई। टक्कर से दोनों बाइक सवार में से एक खेत में जाकर गिरा, तो मनीष रोड पर जाकर गिरा। 

पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा अज्ञात वाहन मनीष के ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अज्ञात वाहन टक्कर मारकर वहां से चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक मनीष तीन भाई-बहन में बीच का था। जैसे ही मनीष का शव घर पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें