फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोडवेज बस की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
सुमित का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर के अवंतीबाई चौराहे पर बुधवार सुबह करीब छह बजे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव पेंडरा निवासी इंद्रपाल बेटे सुमित (13) के साथ अपने ई-रिक्शा (टिर्री) से पैंठ चौराहा स्थित मंडी से सब्जी लेने जा रहे थे। इस दौरान अवंतीबाई चौराहे पर अलीगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ओवरटेक करते हुए उनकी टिर्री को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा में बैठा सुमित रोड पर जाकर गिरा, बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से उतर गया। जिससे सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में इंद्रपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घायल इंद्रपाल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि बस और चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाक्स

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

इंद्रपाल ई-रिक्शा से गांव-गांव घूमकर सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। सुमित अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। चालक सहित बस को पकड़ लिया। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुस्साएं लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सवारियों को अन्य बसों के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें