तहसील क्षेत्र के अधिवक्ताओं के प्रमुख संगठन खैर सिविल बार एसोसिएशन को नया नेतृत्व मिल गया है। बार के अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता शिशुपाल शर्मा ने विधिवत शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया।
बुधवार को उपजिलाधिकारी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दो माह पूर्व शिशुपाल शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। हालांकि, कुछ अधिवक्ताओं द्वारा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में शिकायत दर्ज कराने के कारण शपथ ग्रहण समारोह अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। बाद में बार काउंसिल के चेयरमैन के निर्देश पर सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात समारोह संपन्न हुआ।
समारोह में उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार सिंह ने शिशुपाल शर्मा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई, जबकि महामंत्री पद के लिए अनूप गिरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा द्वारा शपथ दिलाई गई। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष गिर्राज किशोर शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, मुनेश कुमार शर्मा, मुकेश कुशवाहा, अमित गौतम, अंकित चौहान, उदय प्रताप सिंह सहित तीन सहायक सचिव सहित अन्य को शपथ दिलाई