फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण का पता लगाने के लिए ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में जुटी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉटस्पॉट उस्मानपाड़ा से सटे कैलाश गली इलाके की महिला की कोरोना से मौत के बाद उसकी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिल पा रही है। कमोबेश यही हालत जयगंज की आगरा में संक्रमित घोषित महिला की है। फिलहाल, दोनों के परिवारों को क्वारंटीन करा दिया गया है और सैंपलिंग आदि कराई जा रही है। वहीं, मृत महिला के शव का कोरोना प्रोटोकाल के तहत आज अंतिम संस्कार कराया जाएगा। शव परिवार को नहीं सौंपा गया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विनीत सिंह के अनुसार कैलाश गली की महिला के विषय में जो अब तक जानकारी आई है, उसके अनुसार वह पिछले सप्ताह इलाके में संक्रमित मिले एक व्यक्ति के घर के 200 मीटर दायरे में रहती थी। मगर, दोनों का एक दूसरे से न तो संपर्क हुआ और न कोई नाता है। अब महिला को संक्रमण कहां से आया, यह जानकारी नहीं हो पा रही है। महिला कई दिन से बीमार थी, एक प्राइवेट डॉक्टर पर इलाज पा रही थी। शुक्रवार को उसे मेडिकल में भरती कराया गया। जहां शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई और दोपहर 3 बजे मृत घोषित कर दिया गया। महिला के परिवार में दो बेटे, बहू, कुछ पड़ोसी व डॉक्टर आदि के सैंपल कराए गए हैं। इन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। इस दौरान वह किस किस से मिली है, इसकी जांच कराई जा रही है।
वहीं सासनी गेट की महिला के विषय में सामने आया है कि 6 मई को दो बेटों को लेकर यह महिला आगरा गई थी। वहां इसकी जांच में इसे पॉजिटिव घोषित किया गया है। यहां इसकी कोई हिस्ट्री नहीं है। महिला के परिवार व आस पड़ोस के परिवारों के 23 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। अंदेशा है कि आगरा में मेडिकल कम्युनिटी में संक्रमण फैल रहा है। इसलिए वहीं महिला को संक्रमण मिला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें